1521 सिपाही और 197 पद दरोगाओं की होगी भर्ती
उत्तराखण्ड/देहरादून : उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो पुलिस में भर्ती होने का इंतजार कर रहे है। क्योकि, शनिवार को 1718 पदों पर भर्ती के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। बताया गया है कि, 1521 सिपाही और 197 पद दरोगा पद पर भर्ती होनी है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि, प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अब जल्द ही विज्ञप्ति भी जारी कर दी जाएगी।
सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड पुलिस के पदों पर भर्ती का निर्णय शासन ने लिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पदों की भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करने और परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, पुलिस विभाग में लगभग सात सालों से कोई भर्ती नहीं हुई थी। तमाम अड़चनों को दूर किया गया। आखिरकार शासन का भी इसमें सकारात्मक रुख रहा और विभिन्न नियमावलियों में संशोधन करने के बाद भर्ती का रास्ता साफ हो गया। भर्ती की मांग को लेकर बीती छह दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास का कूच भी किया था। इससे पहले सितंबर माह में पुलिस मुख्यालय ने 1521 सिपाहियों के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भेजा था। इसके बाद दिसंबर माह की शुरुआत में ही 197 दरोगाओं के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया था।