• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home अन्य -राज्य

भारतीय संस्कृति सभी पंथ मार्ग, संप्रदायों का सम्मान करने की रही है: सीएम धामी

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
December 18, 2023
in अन्य -राज्य, उत्तराखंड, देहरादून, राजनीति, राष्ट्रीय ख़बरे
0

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन भारतवर्ष की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है।

भारत की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता का यही भाव देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। हमारी भारतीय संस्कृति सभी पंथ मार्ग, संप्रदायों का सम्मान करने की रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की संस्कृति तथा सामर्थ्य का विस्तार संपूर्ण विश्व में हो रहा है। उनके द्वारा दिए गए मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास द्वारा नये भारत में हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना की जागृति का केंद्र रहा है। राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किए जाने हेतु ’’मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना’’ प्रारम्भ की गई है। राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की मेधावी छात्राओं की शिक्षा हेतु विशेष अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुसार आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना की है, जिसके तहत अभी तक 18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री हुनर योजना के माध्यम से गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण, आवास योजना सहित अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार ने जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किये हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता जल्द लागू करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को सहयोग देना होगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष आर.के.जैन, उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, मजहर नईम उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी, डीजीपी अभिनव कुमार उपस्थित थे।

Spread the love
Tags: . uttarakhand.#uttarakhand#cm #पुष्कर सिंह धामी #उत्तराखंड #अल्पसंख्यक #विश्व
Previous Post

देहरादून में डॉग की कैटवॉक, 300 डॉग्स ने बिखेरे जलवे, आप भी देखिए।

Next Post

देहरादून की इस मस्जिद में लाखों के चंदे की रकम का गबन?धमकी तक पहुंचा मामला, ये है आरोप

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

देहरादून की इस मस्जिद में लाखों के चंदे की रकम का गबन?धमकी तक पहुंचा मामला, ये है आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

बिलाल चौधरी ने जीता बॉडी बिल्डिंग चेम्पियनशिप में गोल्ड मैडल। बने ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता।

October 9, 2022

Bank manager की शिकायत पर इन्नामुला बिल्डिंग स्थित HOTEL के PROPRIETOR सहित रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा, bank loan लेने के बाद लगे कई आरोप।

January 9, 2024

देहरादून में राजपुर रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा बड़ा खुलासा. जानें पूरी खबर

January 5, 2023

Police कर्मी पर नशे की हालत में युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, ssp ने किया निलंबित। सीओ करेंगे जांच

January 1, 2024

कुशलता पुस्तक संभव हमारी कम्प्युटर विकेन्द्रित उदेश विवरन द्वारा सामूहिक समूह

0
अपराध किया तो जेल में नहीं बल्कि डिटेंशन सेंटर में जाना होगा

अपराध किया तो जेल में नहीं बल्कि डिटेंशन सेंटर में जाना होगा

0

लूट कांड : विभागीय जांच पूरी, आरोपी पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई संभव

0

कोरोना पॉजिटिव कलेक्ट्रेट कर्मचारी की मौत

0

सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी

June 8, 2025

नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास।

June 7, 2025

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ

June 7, 2025

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: सीएम धामी

June 6, 2025

Recent News

सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी

June 8, 2025

नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास।

June 7, 2025

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ

June 7, 2025

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: सीएम धामी

June 6, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@mediumspringgreen-stingray-529486.hostingersite.com
Contact Us,
. Shabnoor Sana,66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

© 2024 जनसभा भारत - Managed by YDS.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

© 2024 जनसभा भारत - Managed by YDS.