• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
JANSABHABHARAT
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक
No Result
View All Result
JANSABHABHARAT
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
  • कोरोना
  • टेक
Home उत्तराखंड

सीएम धामी ने फागपुर में गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम में की शिरकत, सरकार की उपलब्धियों को बताया।

jansabhabharat@gmail.com by jansabhabharat@gmail.com
February 11, 2024
in उत्तराखंड, चम्पावत, राजनीति
0

उत्तराखंड/चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांव चलो अभियान के तहत चंपावत जिले के तहसील टनकपुर के फागपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। फागपुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

फागपुर में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु किए जा रहे अनेकों विकास कार्यों के अतिरिक्त चंपावत जिले में हो रहे अनेकों विकास कार्यों व स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी।

गांव चलो अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा हेलीपैड से सीधे फागपुर निवासी सबिता देवी पत्नी दिनेश आर्या के घर पहुंचे जहां उन्होंने परिवार वालों का हाल-चाल जाना और वार्ता की। उन्होंने वहा चारा कुट्टी मशीन भी चलायी। मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार जनों ने अपने कच्चे गोठ की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उप जिलाधिकारी टनकपुर को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री धामी गांव में ही स्थित संगीता रावल पत्नी राजकुमार रावल के घर पहुंचे और वहा नन्हे मुन्ने बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट, टाफी दी।

अपने पास मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे और स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने वहा चाखा(पत्थर की हाथ वाली चक्की) चलाया और भट्ट की दाल को दला। मुख्यमंत्री के अचानक ही दोनों परिवारों में पहुंचने से घर के सभी लोग काफी उत्साहित, खुश नजर आए और उनका स्वागत किया।

फागपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से मनीषा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कैनाल कॉलोनी चांदनी को 01 लाख तथा मीना देवी पत्नी स्वर्गीय विपिन कुमार निवासी बोरागोठ टनकपुर को 50 हजार की धनराशि स्वीकृत करते हुए शीघ्र प्रदान करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।

मुख्यमंत्री ने फागपुर भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 07 घोषणाएं की जिसमें
टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण तथा 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा

टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट योजना के अन्तर्गत पृथक-पृथक वृहद पार्क का निर्माण किया जाएगा

ग्राम सभा फागपुर में आन्तरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा

राजकीय प्राइमरी पाठशाला फागपुर व जूनियर हाईस्कूल फागपुर का रूपान्तरण, स्मार्ट कक्षा का निर्माण व आधुनिकीकरण किया जायेगा

राजकीय जूनियर हाईस्कूल फागपुर का नाम डा० भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा जायेगा

बनबसा केनाल गेट से देवीपुरा धनुष पुल तक सड़क को हॉटमिक्स किया जायेगा

टनकपुर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना की जाएगी

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण दीपक मेहरा, जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, शिवराज सिंह कठायत, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन, उप जिला अधिकारी आकाश जोशी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में जनता मोजूद रही।

Spread the love
Tags: #सीएम #धामी #पुष्कर #चम्पावत #सरकार #योजनाएं #उत्तराखंड #पॉलिटिकल
Previous Post

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ हुआ मुकदमा, ये है वजह

Next Post

वेब सीरीज देखकर दिया लूट की घटना को अंजाम, मंसूबे नाकाम।

jansabhabharat@gmail.com

jansabhabharat@gmail.com

Next Post

वेब सीरीज देखकर दिया लूट की घटना को अंजाम, मंसूबे नाकाम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

बिलाल चौधरी ने जीता बॉडी बिल्डिंग चेम्पियनशिप में गोल्ड मैडल। बने ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता।

October 9, 2022

Bank manager की शिकायत पर इन्नामुला बिल्डिंग स्थित HOTEL के PROPRIETOR सहित रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा, bank loan लेने के बाद लगे कई आरोप।

January 9, 2024

देहरादून में राजपुर रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा बड़ा खुलासा. जानें पूरी खबर

January 5, 2023

Police कर्मी पर नशे की हालत में युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, ssp ने किया निलंबित। सीओ करेंगे जांच

January 1, 2024

कुशलता पुस्तक संभव हमारी कम्प्युटर विकेन्द्रित उदेश विवरन द्वारा सामूहिक समूह

0
अपराध किया तो जेल में नहीं बल्कि डिटेंशन सेंटर में जाना होगा

अपराध किया तो जेल में नहीं बल्कि डिटेंशन सेंटर में जाना होगा

0

लूट कांड : विभागीय जांच पूरी, आरोपी पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई संभव

0

कोरोना पॉजिटिव कलेक्ट्रेट कर्मचारी की मौत

0

सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी

June 8, 2025

नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास।

June 7, 2025

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ

June 7, 2025

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: सीएम धामी

June 6, 2025

Recent News

सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी

June 8, 2025

नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास।

June 7, 2025

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ

June 7, 2025

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: सीएम धामी

June 6, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@mediumspringgreen-stingray-529486.hostingersite.com
Contact Us,
. Shabnoor Sana,66/88 Ghosi Gali Dehradun, Uttarakhand-248001Contact No : 9897902878
Email : jansabhabharat@gmail.com

© 2024 जनसभा भारत - Managed by YDS.

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय ख़बरे
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग
    • पौड़ी
    • टिहरी
    • हरिद्वार
    • पिथौरागढ़
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • उत्तरकाशी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • अन्य -राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
  • कोरोना
  • टेक

© 2024 जनसभा भारत - Managed by YDS.