SDRF द्वारा किये गए रेस्क्यू कार्य
देहरादून (जनसभा भारत) थाना बड़कोट ने SDRF को सूचित किया कि बड़कोट गांव में खाई में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SI रविन्द्र रावत के हमराह रेस्क्यू टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त व्यक्ति बडकोट गांव से 300 मीटर गहरी खाई में गिरा था। मृतक नाम दुर्गेश उम्र 22 वर्ष s/o विनोद लाल पता जिला टिहरी गढ़वाल, गांव कंदीसौड है।
रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
*** सिटी कंट्रोल रूम रुड़की से सूचना प्राप्त हुई कि मंगलौर के पास गंगनहर में 02 लड़कियां व 01 लड़का नहर में डूब गए हैं, जिनमें से लड़के को निकाल लिया गया है जबकि 02 लड़कियां अभी लापता हैं, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF की डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम HC सुरेश तोमर के हमराह मंगोलर सर्चिंग हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है।
*** दिनाँक 4 दिसम्बर से त्रिवेणी घाट में डूबे हुए व्यक्ति का शव आज SDRF द्वारा गहन सर्चिंग के उपरान्त बरामद कर लिया गया।