देहरादून 3 जुलाई : पैतृक संपत्ति विवाद के चलते कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन इलाके में शनिवार रात की है। प्रथम दृष्टया गाँव में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के चलते आत्महत्या की है। हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है।
राजपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि नितिन सिंह पुत्र मनोहर मूल रूप से कांठ मुरादाबाद का रहने वाला था। देहरादून में परिवार के साथ 1998 से रह रहा था। चार दिन पहले परिवार के साथ मुरादाबाद गया था। शनिवार को परिवार को मुरादाबाद में ही छोड़ कर देहरादून लौटा। पुलिस को जानकारी मिली कि नितिन ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश की। थाना प्रभारी के मुताबिक नितिन ने अपनी माँ तारा देवी की दो नाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। बताया कि नितिन का संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। आत्मत्या के क्या कारण रहे इसकी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।